![]() |
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने परेश रावल को भेजा 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस! 'बाबू भइया' और 'राजू' में हुई टेंशन
अक्षय कुमार ने खरीदे फिल्म 'हेरा फेरा 3' के राइट्स
अक्षय कुमार ने फिल्म 'हेरा फेरा 3' के राइट्स फिरोज नाडियाडवाला से खरीदे है. इस तरह से वह फिल्म में एक्टर होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं. 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक कानूनी सूत्र ने कहा, 'परेश रावल ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी ठीक नहीं निभाई. अगर उन्हें फिल्म नहीं करनी थी तो शूटिंग शूरू होने और पैसा खर्च होने से पहले ही मना कर देना चाहिए था. अब समय आ गया है कि बॉलीवुड में ये स्पष्ट हो जाए कि जैसे हॉलीवुड में होता है, वैसे ही यहां भी अब कोई अपनी मर्जी से फिल्म नहीं छोड़ सकता है. सूत्र का कहना है कि फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए परेश रावल की नॉर्मल फीस से तीन गुना अधिक भुगतान उन्हें किया जा रहा है.'
परेश रावल ने किया था ये ट्वीट
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि परेश रावल ने क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ दी थी. उनकी और मेकर्स के बीच अनबन चल रही थी. फिर परेश रावल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'मैं ये बात ऑन रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि फिल्म हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफरेंस का कारण नहीं था. मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई क्रिएटिव असहमति नहीं है. मैं फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
