भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनके नाम एक लंबा पोस्ट लिख सभी को चौंका दिया है.
byBiographer By-Jasmant Singh •
0
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनके नाम एक लंबा पोस्ट लिख सभी को चौंका दिया है.
आदरणीय पत्ति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूँ लेकिन आप ने या आपके साथ रहने वाले लोगो ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नही समझा मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा लेकिन आप ने मिलने से माना कर दिया बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नही दियादुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं।मेरे माँ-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं।जब मैं आपके लायक नही हूँ या नही थी तो आप ने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाया था आप मुझे वही छोड़ देते मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किये है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्यों कि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पे ही उठेगी और मेरे मा बाप पे उठेगी मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभा दिया हैं अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने का मैं आप से एक विनती करती हूँ कि अगर आप मुझे अपने लायक नही समझते या अपनी पत्नी नही समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़ा हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी अभी तक आप ने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है मैं तो आपका परिवार हूँ मुझे बहुत बुरा लगता है जब आप वैसे लोगो को गले लगाते है जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते है लेकिन मैं अपना परेशानी बताऊँ तो किसको जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नही समझ रहा हैं।इसलिए मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूँ क्यों कि सात साल से मै संघर्ष कर रही हु अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रहा है एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए कभी तो मेरा दर्द समझिएआपकी पत्नी: ज्योति 🙏🙏